आरोप : कमरे में लड़की को लेकर बैठा मुलाजिम
लुधियाना : नए वर्ष की रात बस स्टैंड पुलिस चौकी में जमकर हंगामा हुआ। दो ड्राइवर सड़क पर शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस उन्हें चौकी ले आए। दोनों ड्राइवरों के पारिवारिक सदस्य भी चौकी के बाहर आ गए। परिजनों ने जमकर चौकी के बाहर हंगामा किया। पुलिस कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारियों ने भी शराब पी रखी है। उसे किसी महिला को आधी रात चौकी में अपने कमरे में लिए बैठाया हुआ है।
पुलिस कर्मी पर लगे महिलाओं पर थप्पड़ मारने के आरोप
हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि पुलिस चौकी में बिना किसी महिला पुलिस कर्मी के किसी भी महिला को रखा नहीं जा सकता। पुलिस कर्मचारी ने भी शराब पी हुई है। पुलिस कर्मचारियों ने उनकी महिलाओं के भी थप्पड़ मारे है जो चौकी में पकड़े परिवार के सदस्यों के बारे पूछने आई है।
महिला बोली-मेरा दोस्त है पुलिस कर्मी दविंदरपाल
उधर पुलिस कर्मी के साथ कमरे में बैठी महिला ने कहा कि वह पुलिस कर्मी दविंदरपाल की दोस्त है। वह उसी नए साल की बधाई देने के लिए आई हुई है। महिला ने कहा कि वह किसी कमरे में छिप कर नहीं बैठी थी। वह दफ्तर में ही बाहर बैठे थे। लोग उन पर गलत आरोप लगा रहे है
जानकारी देते हुए पुलिस कर्मचारी दविंदरपाल सिंह ने कहा कि वह नाका पर डयूटी दे रहे थे। दोनों ड्रावर शराब पीकर झड़प कर रहे थे। इन्हें रोका गया तो ये पुलिस कर्मचारियों से भी गाली गलोच करने लगे। इस कारण इन ऑटो चालकों को पकड़ा है। इनका मैडिकल करवाया जाएगा। उन पर आरोप लगाए जा रहे है वह निराधार है।
ऑटो चालक काका और रवि की शराब पी हुई थी। दोनों झगड़ा कर रहे थे। दोनों को पुलिस चौकी लेकर आए है। मामले को वेरिफाइ किया जा रहा है। पत्रकारों ने पुलिस चौकी से आधी रात पुलिस कर्मचारी के साथ कमरे में बैठी महिला के बारे पूछा तो SHO चौधरी ने कहा कि मामले उनके ध्यान में नहीं है। लेकिन यदि ऐसा कुछ है तो जरूर चैक करवाएंगे
