Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalBaddiपंजाबः स्कूल पेपर देने जा रहे युवक के साथ हुआ हादसा, एक...

पंजाबः स्कूल पेपर देने जा रहे युवक के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः बाबा बकाला स्थित स्कूल से पेपर देने जा रहे स्टूडेंट के साथ हादसा हो गया। दरअसल, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह नाम का छात्र 12वीं कक्षा का पेपर देनें जा रहा था। इस दौरान उसका दूसरा दोस्त अमितोज मोटरसाइकिल के पीछे बैठा था कि अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे स्कूटर के साथ उनकी टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बाइक चला रहे छात्र अमृतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठा स्कूली छात्र और सामने की ओर से आ रहा स्कूटर सवार गोरा नामी व्यक्ति दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि मृतक युवक की दोनों बहनों का इकलौता भाई था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -