Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab: Overtake करते सयम हुआ भयानक हादसा, नौजवान की मौके पर मौत,...

Punjab: Overtake करते सयम हुआ भयानक हादसा, नौजवान की मौके पर मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः शहर के जंडियाला गुरु इलाके से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक मोटरसाइकिल पर सवार युवकों की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ ज़ोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक नोजवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा नौजवान गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए हस्पताल में दाखल करवाया गया।


जानकारी के अनुसार दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर से जालंधर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शब को अपने कब्ज़े मे ले लिया।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि यहा हादसा ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय हुआ। पीड़त का नाम उन्होंने गुरप्रीत सिंह बताया ओर वह तरनतारन का रहने वाला है। वह अपने दोस्त के साथ अमृतसर से जालंधर जा रहा था और ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय उसकी टक्कर हो गई, जिससे उसके दोस्त शमशेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस पूरे मामले की जांच करके जो भी कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -