.
Himachalपंजाबः वाहन रजिस्ट्रेशन घोटाले को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार

पंजाबः वाहन रजिस्ट्रेशन घोटाले को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सरकार की टूटी नींद, अब ऐसे लगेगी फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर लगाम 

चंडीगढ़ः पंजाब में वाहन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) घोटाले के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई दौरान सरकार को फटकार लगाई गई। हाईकोर्ट ने 1300 अवैध पंजीकृत वाहनों की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई न करने पर सरकार को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार की नींद टूटी और अब सरकार ने नए सिरे से विशेषज्ञों की कमेटी गठित करने का विश्वास दिलाया है।

याचिका दाखिल करते जालंधर निवासी सिमरनजीत सिंह ने हाईकोर्ट के समक्ष फर्जी पंजीकरण का मुद्दा उठाया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार से जवाब तलब किया था। मामला सुनवाई के लिए पहुंचा तो पंजाब सरकार ने उठाए गए कदमों की जानकारी दी। हाईकोर्ट ने इस जानकारी पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्रवाई के नाम पर केवल एक क्लर्क को निलंबित किया गया है। किसी भी वाहन का पंजीकरण रद्द नहीं किया गया है और न ही किसी डीलर या अन्य व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है। इस मामले में पंजाब सरकार का रवैया असंवेदनशील नजर आता है। 

हाईकोर्ट की फटकार के बाद पंजाब सरकार ने कोर्ट को विश्वास दिलाया कि नए सिरे से कमेटी गठित की जाएगी जिसमें विजिलेंस, पुलिस, साइबर सेल, आईटी व अन्य विशेषज्ञता वाले लोगों को शामिल किया जाएगा। कमेटी इस मामले में जांच करेगी और फर्जी नंबरप्लेट वाले वाहनों पर लगाम लगाई जाएगी। पंजाब सरकार के इस जवाब के बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई स्थगित करते हुए अगली सुनवाई पर एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...