Punjab Govt
HomeHimachalपंजाबः सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, प्रेस वार्ता में पुलिस करेगी...

पंजाबः सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, प्रेस वार्ता में पुलिस करेगी खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः आदर्श नगर में की एक गली में लोगों को बोरी में पंकज नाम के व्यक्ति का शव मिला था। बोरी में युवक का धड़ और सिर अलग थे। उसकी अंगुलियों के पोटे भी कातिल ने काटे हुए थे। सूत्रों मुताबिक CIA-2 की टीम ने इस मामले को सुलझा लिया है। आज पुलिस मामले का प्रेस वार्ता के जरिये खुलासा करेगी। इलाका में लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस के हाथ लीड लगी थी। वहीं से पुलिस को एक्टिवा पर बोरी रख कर ले जाते हुए दो व्यक्ति दिखाई दिए थे।

पुलिस ने आरोपियों को लोकेट कर उन्हें दबोच लिया है। फिलहाल अभी किसी अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टी नहीं की है। मरने वाला ताजपुर रोड़ का रहने वाला था जो यहां मजदूरी का काम करता था। उसका पिता मोहाली में पावरकाम विभाग में कार्यरत था। जो अभी रिटायर है। मृतक पंकज की बाजू पर उसका नाम और जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद उसकी शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने देर रात आरोपियों को पकड़ा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -