Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाब : आंधी और तेज बारिश के साथ गिरे ओले, घरों में...

पंजाब : आंधी और तेज बारिश के साथ गिरे ओले, घरों में घुसा बारिश का पानी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के कई जिलों में सोमवार की शाम तेज बारिश और ओलावृष्टि से जन जीवन प्रभावित हो गया। फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ समेत अन्य इलाकों में सोमवार रात को एक घंटा बरसात हुई। इससे सड़कें लबालब भर गईं और लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। वाहन चालकों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। सड़कें तलाब बन चुकी थी। गाड़ी चालक रेंगने पर मजबूर थे।  मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के हलवारा और पठानकोट में बादल छाए थे और तेज हवाएं चल रही थीं।

पटियाला से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में सोमवार को पारे में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई लेकिन अभी भी यह सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे बना है। पंजाब में सबसे अधिक 36.7 डिग्री तापमान पटियाला का रहा। उधर, मौसम विभाग ने एक जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक अगले चार दिन यानी दो जून तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद इसमें 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

विभाग ने दो जून को भी पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। किसान नेता राजिंदर सिंह बैनीपाल ने कहा कि बेमौसम बारिश ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं तैयार फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। बैनीपाल ने कहा कि खेतों में तैयार मक्की की फसल और सब्जी को ओलों से नुकसान पहुंचा है। सरकार को प्रभावित किसानों को मुआवजा देना चाहिए। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -