अमृतसर : हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर से आए पैसेंजर से 33 लाख 2400 रुपए का सोना बरामद किया गया है। आरोपी ने यह सोना कैप्सूल में छिपा रखा था। जिसे कस्टम की ओर से जब्त कर लिया गया है। यह पैसेंजर फ्लाइट 6E 1428 से शनिवार रात यहां पहुंचा था।
जिस पर कस्टम के अधिकारियों को शक था। श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जब पैसेंजर पहुंचा तो कस्टम अधिकारियों ने शक के आधार पर उसे रोक लिया। तलाशी में आरोपी के पास से दो कैप्सूल बरामद हुए। जिसे उसने अपने प्राइवेट पार्ट्स में छिपा रखा था। कैप्सूल 635.9 ग्राम के थे, जिसमें सोना छिपाया गया था। इन कैप्सूल में पेस्ट के रूप में 516 ग्राम सोना छिपाया गया था। यह फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की है और देर शाम अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचती है।
29 दिसंबर को भी मिला था सोना
इससे पहले श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के एक पैसेंजर से 67.60 लाख का सोना मिला था। वह पैसेंजर दुबई की फ्लाइट से अमृतसर पहुंचा था और उसने अपनी पेंट की बेल्ट में सोना छिपा रखा था।