अमृतसरः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाना राजासांसी के अधीन पड़ते गांव जगदेव कलां से गुरु का बाग को जाती सड़क की नहर (सूए) में एक लड़की की लाश बरामद हुई है। नहर से लड़की की लाश बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती गुमटाला कॉलोनी (अमृतसर) की रहने वाली बताई जा रही है। आंशका जताई जा रही है कि युवती का किसी ने कत्ल करके नहर में फेंक दिया है। हालांकि युवती के शव के पास एक कार भी खड़ी मिली। राजासांसी थाने की पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंजाबः नहर से लड़की की लाश बरामद, मचा हड़कंप
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -