Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः Swiggy और Zomato के नाम पर लाखों की ठगी, गिरफ्तार

पंजाबः Swiggy और Zomato के नाम पर लाखों की ठगी, गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः Swiggy और Zomato के नाम पर ठगी मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों कंपनियों के नाम पर ठगी मारने वाले हैबोवाल कलां स्थित बैंक कॉलोनी के रोज एनक्लेव निवासी सिद्धार्थ अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि वह अब तक शहर के 65 ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को ठगी का शिकार बनाकर 4.39 लाख रुपये ठग चुका है। उसने कुछ बैंक खाते भी एक फर्जी कंपनी के नाम पर खुलवा रखे थे, जिसमें पैसे ट्रांसफर करवाता था।

पुलिस ने उसके पास से जोमैटो कंपनी का आइ कार्ड, टीशर्ट, मोबाइल फोन और एक्टिवा बरामद की है। उसके खिलाफ पहले भी जोमैटो कंपनी के नाम पर ठगी करने का केस सराभा नगर में दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। उसने गूगल पे पर नाम बुंदल टेक्नोलोजी प्राइवेट लिमिटेड रखा हुआ था। एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि थाना पीएयू में एक रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर केस दर्ज किया था। रेस्टोरेंट संचालक की तरफ से की गई शिकायत की जांच साइबर सेल की तरफ से की गई थी। इसमें पाया गया कि उसके खिलाफ अब तक 65 लोगों ने शिकायत दी है। वह किसी को फूड डिलीवरी कंपनियों से साथ संपर्क करवाने और कई को उनकी प्रमोशन के नाम पर ठग चुका है। उसने अब तक चार लाख 39 हजार रुपये की ठगी मारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -