Baddiपंजाबः पूर्व विधायक का पीए गिरफ्तार

पंजाबः पूर्व विधायक का पीए गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः लोक इंसाफ पार्टी के पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के पीए को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला से दुष्कर्म मामले में भगोड़ा घोषित हुए पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के पीए को थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रबचरण बराड़ ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है।

महिला से दुष्कर्म मामले में वह भी भगोड़ा था। उसे रविवार रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड लेने के लिए सोमवार काे उसे अदालत में पेश किया जाएगा। इस केस में सात लोग आरोपित हैं, जिसमें अब तक 2 गिरफ्तार हो चुके है। अदालत ने सभी को भगोड़ा करार दिया है।

सिमरजीत सिंह बैंस भी कर सकते हैं सरेंडर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज होने तथा भाई और पीए की गिरफ्तारी के बाद दवाब में आए पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस आज अदालत में आत्मसमर्पण कर सकते हैं। रविवार को दिन भर शहर में यही चर्चा रही थी। दूसरी ओर अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद पुलिस पूर्व विधायक को गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिस का इस बात पर भी पूरा जोर लगा हुआ है कि बैंस को अदालत में आत्म समर्पण न करने दिया जाए, बल्कि उसे गिरफ्तार करने का श्रेय खुद लिया जाएगा।

गिरफ्तारी से मिली संतुष्टि: पीड़िता

कर्मजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद आरोप लगाने वाली महिला खुद थाना डिवीजन नंबर छह में पहुंची। उन्होंने कहा कि वे देखना चाहती थीं कि पुलिस ने जिसे पकड़ा वह कर्मजीत बैंस ही है, कोई और तो नहीं। यह गिरफ्तारी तो बहुत पहले हो जानी चाहिए थे लेकिन पुलिस पर सत्ता पक्ष का दबाव था। उन्हें लगता था कि किसी न किसी अदालत से तो जमानत मिल ही जाएगी। पहली गिरफ्तारी पर पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद भी किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...