Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab: पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Punjab: पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः हलका खेमकरण के गांव भाई लाधू में पुरानी रंजिश के चलते घर पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरप्रीत सिंह हैप्पी ने कुछ दिन पहले गांव की सरपंच को धमकी दी थी और कल रात हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी के साथ कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमारे घर पर गोलियां चलाईं और तेजधार हथियारों से हमें मारने की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।

इस संबंध में चोंकी घरियाला में एक दरखास्त भी दी गई है लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि हमारे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे व बेबुनियाद हैं। हरजीत सिंह और निर्मल सिंह ने हमारे घर आकर गोलीबारी की और इस दौरान हमारे साथ काम करने वाले व्यक्ति को भी गोली मार दी गई जिनके खिलाफ अभी तक कोई कारवाई नहीं की गई। वे हम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं झूठे आरोप लगा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -