Loading...
Punjab Govt
HomePunjabPhagwaraपंजाबः थाना-2 के ASI पर FIR हुई दर्ज, जाने मामला 

पंजाबः थाना-2 के ASI पर FIR हुई दर्ज, जाने मामला 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः सिटी थाना-2 में तैनात एक एएसआई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एएसआई पर एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि एएसआई पर विभाग की तरफ से मिले असलाह को गुम करने के चलते सिटी थाना-1 में धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में जांच की जा रही है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। सिटी थाना-1 में दर्ज एफआईआर के अनुसार एएसआई/LR जसविंदर सिंह जो कि सिटी थाना-2 (अर्बन एस्टेट) में तैनात है को पुलिस विभाग की शाखा असलाह खाना की तरफ से एक 9 MM पिस्टल नंबर 18595884 मॉडल 2013 सहित 30 रौंद मिले हुए थे।

जिसमें से उसने 24 सितंबर को 20 रौंद असलाह खाना में जमा करवा दिए थे। सरकारी अमानत पिस्टल और 10 रौंद की सही संभाल न करने के चलते गुम हुए पाए गए हैं।एएसआई/LR जसविंदर सिंह ने सरकारी कर्मचारी होने के चलते सरकारी अमानत की सही संभाल नहीं की। वह गुम होने के चलते विभाग की तरफ से कार्रवाई करते हुए अमानत में खयानत की धारा 409 के तहत एफआईआर सिटी थाना-1 में दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एएसआई कमलजीत सिंह द्वारा की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page