लुधियानाः शेरपुर चौक पर एक ही कंपनी की दो बसों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली हाईवे पर यात्रियों से भरी एक कंपनी की दो बसें टकरा गईं। इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने बताया कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि घटना के दौरान कुछ कर्मियों को मामूली चोटे आई है। दोनों एक ही कंपनी की बसे थी। इस घटना में बस के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए है। हालांकि हादसे होने के कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।