नवांशहर : बंगा नेशनल हाईवे पर गांव चुहड़पुर लिंक सड़क के पास फॉर्च्यूनर कार तथा मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर हो गई। जिसमें 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना नवांशहर के एएसआई सुरिंदर कुमार ने बताया कि जगदीश राम निवासी गांव धमाई, थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि मेरा पिता परमजीत तथा मेरा ताया धर्मपाल पुत्र करतार चंद बाइक पर सवार होकर अपने गांव धमाई से राहों रिश्तेदारी में जा रहे थे। मोटरसाइकिल मेरा ताया धर्मपाल चला रहा था तथा मेरा पिता परमजीत पीछे बैठा था। मैं अपनी मोटरसाइकिल पर उनके पीछे-पीछे आ रहा था।
जब वह चुहड़पुर लिंक रोड से मेन नेशनल हाईवे पर चढ़े तो बंगा की तरफ से एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ताया के मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। जिसके बाद ताया तथा मेरा पिता सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा गिरे और उन्हेें गंभीर चोटें लगी। जिसके बाद उनको सिविल अस्पताल नवांशहर ले आया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया।एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कार ड्राइवर इकबाल सिंह निवासी गांव जोगवाल जिला मोगा, हाल वासी गांव जैतोवाली नजदीक जंडू सिंगा जिला जालंधर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार तथा मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
