Punjab Govt AD
HomeMohaliपंजाब : युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर...

पंजाब : युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जलालाबाद : जलालाबाद हलके के सीमावर्ती गांव बलेल के हंसल में 28 वर्षीय अमनदीप सिंह ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अमनदीप सिंह की शादी छह साल पहले गांव अमीर खास में हुई थी और पिछले दो-तीन महीने से उसकी पत्नी अपने माता-पिता के पास गुस्से में बैठी थी।

इसके बाद कई बार पंचायत को लेकर मामला थाने तक पहुंचा और थाने में लड़के के ससुर परिवार ने भरी पंचायत में अपने दामाद को बेइज्जत किया, जिसके बाद अमनदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

मृतक अमनदीप की मां और पिता, बहन और जीजा ने आरोप लगाया है कि वे उनसे तलाक और 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे जो वे नहीं दे सके। लड़की के परिवार और लड़की ने एक नहीं सुनी जिसके बाद लड़के ने डिप्रेशन में आकर एसा खोफनाक कदम उठाया।  परिवार का कहना है कि इसके बाद अमीर खास थाने में छह लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -