Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः किसानों ने इस पार्टी के बहिष्कार के लगाए बोर्ड, देखें वीडियो 

पंजाबः किसानों ने इस पार्टी के बहिष्कार के लगाए बोर्ड, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः  शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान और मजदूर अपनी जायज मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हरियाणा प्रशासन और हरियाणा पुलिस ने उन किसानों पर अत्याचार भी किया और उस अत्याचार से एक युवा किसान नेता शुभकरण सिंह शहीद हो गया। इस प्रदर्शन के दौरान हरियाणा प्रशासन द्वारा कई किसानों के ट्रैक्टर और कई गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया था। इसे लेकर किसानों में अब भी गुस्सा है और किसान अभी भी अपनी जायज मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे है।

वहीं दूसरी ओर अब लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ गया है और हर राजनीतिक पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रही है और गांवों में किसान बीजेपी का जमकर विरोध कर रहे है। जिसके चलते अमृतसर के सुल्तानविंड गांव के बाहर किसानों और गांव के लोगों ने बीजेपी के बहिष्कार के पोस्टर लगा दिए है और बड़े-बड़े फ्लेक्स बोर्ड भी लगा दिए है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र के पास जाते हैं तो केंद्र सुनता नहीं है, उनकी माँगों को पूरा नही करता है और उन पर अत्याचार करता है। अब जब केंद्र में बैठी बीजेपी गांवों में अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने आएगी तो अब हम उनका विरोध करेंगे। जिसके मुताबिक उन्होंने अपने गांवों के बाहर बीजेपी का बहिष्कार करने के लिए फ्लेक्स बोर्ड लगा दिए है। बीजेपी को अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांगने के लिए सुल्तानविंड गांव में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों को सड़कों पर लाकर रख दिया है और युवा नेता शुभकरण सिंह को भी शहीद कर दिया है।

जिसको लेकर किसानों में विरोध है, उन्होंने बीजेपी का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया है। जिसकी शुरुआत अमृतसर के गांव सुल्तान विंड से की गई है और जल्द ही बीजेपी के बहिष्कार के बोर्ड अलग-अलग गांवों में लगाकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -