Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma, देखें वीडियो 

पंजाबः श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने आज श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक 17 मार्च को रिलीज होने वाली नई फिल्म की सफलता की कामना की। जानकारी के मुताबिक इस मौके पर फिल्म डायरेक्टर नंदिता दास और अन्य कलाकार भी उनके साथ थे। उनकी नई ज़्विगाटो रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कपिल शर्मा और शाहाना गोस्वामी अपनी असाधारण कहानी के कारण लोगों के दिलों में एक इमोशनल जगह बनाई है। ज़्विगाटो मजदूर वर्ग की दुर्दशा और एक डिलीवरी बॉय के जीवन की अनकही कहानी को दर्शाती है। ज़्विगाटो में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी राइडर के रूप में दिख रहे हैं।

इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड अभिनेता कपिल शर्मा का कहना है कि ज़्विगाटो के जरिए उन्हें डिलीवरी पर्सन की तकलीफें पता चलीं। कपिल शर्मा ने बताया एक दिन हम अपने एक मित्र का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे। जिसके लिए मेरी वाइफ ने ऑनलाइन ऑर्डर कर के केक मंगाया था, जब ड्राइवर पर्सन आया, हमने केक देखा तो वह थोड़ा बिगड़ चुका था। हमने वो केक रिटर्न कर दिया फिर मुझे अचानक यह ध्यान आया कि, इस डिलीवरी पर्सन को कही अपने शॉप पर डांट न पड़े या इसका भुगतान उसे अपनी पगार से न करना पड़े, हमने तुरंत उसे बुलाया उन्हें केक वापस देने के लिए कहा क्योंकि हम केक को वैसे भी कट ही करने वाले थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है ज़्विगाटो में मेरे द्वारा निभाए गए इस किरदार की वजह से मुझे उनके प्रति जिम्मेदारी का अहसास हुआ। क्योंकि मैं अपने किरदार को निभाते समय इन सभी बातों से गुजारा हूं। ” 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -