लुधियाना : पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गत रात 1.15 बजे दुगरी पुलिस ने दो बदमाशों को घेरा लिया। दोनों ही पुलिस पार्टी को देख भागने की कोशिश की और उनपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने भी उक्त आरोपियों पर गोलियां चला दी। इस दौरान दोनों घायल हो गए। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह गग्गु व मनदीप कुमार मिठू के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों की लात पर गोली लगी है।
Punjab News : पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़, देखें वीडियोhttps://t.co/Va63HkAaSf#PakistanCricket #Grok #Krrish4 pic.twitter.com/Er2XXqlaob
— Encounter India (@Encounter_India) March 16, 2025
पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस पार्टी ने आरोपियों के पास से बरामद किए हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस और लूटपाट सहित रेप का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही दुगरी के इलाके में स्पा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट की सोने की चेनी झपटी थी। देर रात CIA-1 की पुलिस पार्टी ने दुगरी इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वहां से बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाइक सवारों ने वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस ने उनका पीछा करना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही आरोपियों पर पुलिस पार्टी ने गोलियां चलाकर उनको ढेर कर दिया। दोनों आरोपियों की जांघ पर गोली लगी है। पुलिस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपियों के कब्जे में से एक मोज़र, एक बिना नंबर की एक्टिवा और दो मोबाइल फोन बरामद किए है।
