अबोहरः पंजाब के अबोहर के ढाणी जीता सिंह के सरकारी प्राइमरी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। जिसमें स्कूल मास्टर द्वारा बच्चे की मारपीट की गई। वायरल वीडियो के अनुसार मास्टर द्वारा बच्चे पर डंडे से काफी अत्याचार किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। वहीं डीसी ने वायरल वीडियो के बाद कहा कि मास्टर के खिलाफ अनुशासनीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर अब शिक्षा विभाग ने भी एक्शन लेते हुए मास्टर को सस्पेंड कर दिया है।
दरअअसल, मास्टर द्वारा क्लास रूम में बच्चों को बेरहमी से पीटा गया। बच्चा जोर-जोर से चिल्ला रहा था लेकिन मास्टर ने उस पर अपना कहर बरपाना बंद नहीं किया। उक्त मामले में किसी ने शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। विभाग ने कहा कि किसी भी बच्चे पर ऐसा अत्याचार करना गैर-कानूनी है जिसके चलते उक्त मास्टर पार बड़ी कार्रवाई की गई है।
वहीं दूसरी ओर बच्चे के पिता कृष्ण सिंह ने कहा- इसमें अध्यापक का कोई कसूर नहीं है। पिता ने कहा कि उसका बेटा बहुत शरारती है और गलत शब्दावली का इस्तेमाल करता था। इसलिए मास्टर को उसके साथ सख्ती से पेश आने के लिए कहा था। जबकि विभाग ने कहा कि मासूम बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। ऐसा व्यवहार बच्चों के मन पर गलत असर डाल सकता है। फिलहाल मास्टर के खिलाफ आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिस शख्स ने वीडियो वायरल किया है उसे लेकर भी जांच जारी है। उधर, संबंधित स्कूल के बीपीओ भाला राम ने कहा कि वीडियो की जांच पड़ताल के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
