अमृतसर – बाबा बकाला साहिब के अंतर्गत आने वाले गांव दौले नंगल में देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। पीड़ित मनिंदर सिंह ने गुलदा सिंह पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह पहले भी हमारे घर पर पहले भी दो-तीन बार हमला हो चुका है। इस मौके पर पीड़ित परिवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गुलदा सिंह ने बीती देर रात हमारे घर के बाहर गोलियां चलाई गई। उन्होंने बताया कि घर के गेट पर करीब चार गोलियां चलाई गई। पीड़ित परिवार ने कहा कि हमारे घर पर पहले भी तीन बार हमला हो चुका है। हमारी किसी से कोई पुरानी रंजिश नही है।
गत रात भी हमारे घर पर हमला हुआ, बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। पीड़ित परिवार ने बताया कि बिजली जाने के वजह से सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिस कारण रिकॉडिंग नही हुई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस जांच कर रही है, हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते है। वहीं ब्यास थाने के पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि यह बाबा बकाला के गांव दौले नंगल का मामला है। मनिंदर सिंह से शिकायत मिली है कि उनके घर के बाहर गोलियां चलाई गई, हम जांच कर रहे है।
उन्होंने बताया कि यह मामला आपसी पुरानी रंजिश का है। जमीन को लेकर उनका काफी समय से झगड़ा चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामला संदेह के घेरे में है। जिस घर में गोलियां चलीं, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और परिवार का कहना है कि बिजली जाने के कारण एक घंटे तक कैमरे बंद रहे और दूसरी बात यह है कि देर रात गोलियां चलीं और पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। अगले दिन पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि अभी भी हम जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।