फिरोजपुरः पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। वहीं घने कोहरे के कारण बस और ट्रक की टक्कर हो गई। बताया जा रहा हैकि इस हादसे के दौरान अन्य गाड़ियों की भी टक्कर हो गई। वहीं बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी देते हुए बलबीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रक और बस की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया राजस्थान की बस है जो कि अबोहर की ओर से आ रही थी। इस दौरान बस ने जम्मू जाना था। वहीं हादसे के बाद सवारियों ने भागकर जान बचाई।
हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बस और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। राज एंड चंद्रा बस है जोकि गंगानगर से जम्मू की ओर जा रही थी। इस दौरान बस के शीशे तोड़कर सवारियों को निकाला गया। वहीं हादसे में घायल ड्राइवर और कंडक्टर को सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा अल सुबह 3.30 बजे हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अन्य महिला ने बताया कि हादसे के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई।
जिसके बाद स्थानीय घरों से लोग बाहर आ गए और उन्होंने तुरंत सवारियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला। हालांकि हादसे में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद बाद पीछे से आ रहा एक घोड़ा ट्राला, एक लोडिंग गाड़ी जिसमें पेंट लोड किया हुआ था। दोनों की टक्कर हो गई। घटना स्थल पर संबंधित लोगों में मामले की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ईलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
