मोहाली: खरड़ में एक निजी सोसायटी के बाहर गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए विवाद मे गोलियां चलने की खबर है। जानकारी के मुताबिक एक गुट ने पहले दूसरे गुट के साथ मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
Punjab News: दो गुटों में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखे वीडियो#Salaar #AamirKhan #AkshayKumar pic.twitter.com/q5vqM7baSU
— Encounter India (@Encounter_India) February 24, 2025
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि एक आदमी को कुछ लोग जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं और फिर दूसरे वीडियो में एक शख्स गोलियां चलाता हुआ नजर आ रहा है। इस घटना ने इलाके मे दहशत फैला दी है।