Punjab Govt AD
HomeMohaliपंजाब : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का शव, जाने मामला

पंजाब : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का शव, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 मोहाली : गांव जगतपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती के शव मिलने का मामला सामने आया है।पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस GRP के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान शिवम गांव जगतपुरा के तौर पर हुई है। वहीं लड़की के बारे में अभी पुलिस को कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस लड़की की पहचान में जुटी हुई है। दोनों के शव को फेज 6 अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक युवक शिवम अपने दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक से गुजर रहा था। उसने देखा कि एक लड़की आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर आ रही है। जब उसने सामने से ट्रेन को आते हुए देखा, तो उसने लड़की को बचाने की कोशिश की।

इसी दौरान वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक मरने वाली लड़की को नहीं जानता था। वह सिर्फ उसे बचाने की कोशिश कर रहा था। उसे नहीं पता था कि वह लड़की कौन है। उसके दोस्तों ने उसे ऐसा करने से मना किया था, लेकिन वह इसके बाद भी नहीं माना। ट्रेन बहुत नजदीक थी। जैसे ही उसने हाथ पकड़कर लड़की को ट्रैक से खींचने की कोशिश की, तो ट्रेन ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -