.
Himachalपंजाबः हिमाचल से आए अनार के डिब्बों में मिली नोटों की कटिंग,...

पंजाबः हिमाचल से आए अनार के डिब्बों में मिली नोटों की कटिंग, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः पंजाब के बठिंडा से बड़ी ख़बर सामने आई है। माडल टाउन में हिमाचल प्रदेश से आए अनार के एक डिब्बे में 500 और 200 व 100 रुपए के नोटों की कटिंग मिली है। नोट छापने के बाद उनको साइड से काटा गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने नोटों की कटिंग व पेटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि यह नकली नोटों के भंडार से जुड़ा मामला हो सकता है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में करेंसी छापने की प्रेस नहीं है।

बताया गया है कि मॉडल टाउन फेज-3 में फल विक्रेता विशाल कुमार ने सुबह फल बाजार से 20 किलो के अनार का डिब्बा खरीदा था। जब उन्होंने बक्सा खोला और उसमें से अनार निकालने लगे, तो उन्हें लगभग 1.25 किलो वजन का एक कागज का टुकड़ा मिला। इसमें नोटों की कटिंग थी। उसे शक था कि ये पांच सौ, दो सौ, सौ रुपए के नोट हैं।

जिस अनार के डिब्बे से यह कटाव मिला है, वह हिमाचल प्रदेश का है। इसके बाद उन्होंने बठिंडा पुलिस को सूचना दी। थाना सिविल लाइन के एएसआई इकबाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन के बाद बॉक्स और इसमें मिली नोटों की कटिंग के पेपर को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, एसएसपी जे इलांचेजियन ने कहा कि नोटों की कटिंग पुलिस ने कब्जे में ले ली है। इसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के...

Punjab News: ससुरालियों व पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, देखें वीडियो

परिवार वालों ने पुलिस-प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार लुधियानाः...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार और आसपास के लोगों में...

Punjab News: अगल-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन व हथियार बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले भर में नशे के खिलाफ शुरू की गई सख्त मुहिम के तहत जंडियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, मिट्टी से...

Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुए विवाद व मारपीट के विरोध में सिख संगठनों ने किया थाने का घेराव, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर बीते 18 सितंबर को कूड़े को लेकर हुए विवाद और मारपीट...