Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalBaddiपंजाबः दोस्त के घर के बाहर खड़ी क्रूज कार को शरारती अनंसरों...

पंजाबः दोस्त के घर के बाहर खड़ी क्रूज कार को शरारती अनंसरों ने लगाई आग 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः हेबोवाल खुर्द इलाके में एक घर के बाहर खड़ी क्रूज कार में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस घटना का उस समय पता लगा जब सुबह कारोबारी मौके पर पहुंचा तो अपनी कार पूरी तरह जली हुई देखकर हैरान रह गया। इस मामले में थाना पीएयू पुलिस ने मॉडल टाउन निवासी माणिक कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को जानकारी देते हुए माणिक ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपनी क्रूजर गाड़ी हैबोवाल खुर्द में अपने दोस्त के घर के बाहर रात को खड़ी की थी। सुबह 9 बजे जब वह कार लेने गया तो उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। माणिक ने देखा कि उनकी कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है।

माणिक ने देखा कि उनकी कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस मामले में पीएयू थाने की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह का कहना है कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -