.
Himachalपंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति की मौत, भाई को राखी बांध...

पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति की मौत, भाई को राखी बांध कर लौट रहा था परिवार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बटालाः जिलें के गांव हरचोवाल के पास शुक्रवार बाद दोपहर एक कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। घायल बच्चों को कार से निकाल कर आस-पास के लोगों ने बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान गुरजीत कौर और उसके पति सतनाम सिंह निवासी गांव हरचोवाल के रूप में हुई है। बच्चों परनीत कौर (7) और गुरवीत सिंह (4) की हालत गंभीर बनी हुई है।  

कार का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, वीरवार को गुरजीत कौर निवासी हरचोवाल अपने परिवार के साथ अपने भाई को गांव भैनी खुर्द में राखी बांधने गई हुई थी। राखी बांध कर शुक्रवार को वह अपनी कार से वापस आ रहे थे। कार उसका पति सतनाम सिंह चला रहा था और साथ में दोनों बच्चे भी थे। अभी वह अपने घर से आधा किलोमीटर दूरी पर थे तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गुरजीत कौर और सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे में दंपती की मौके पर मौत

पुलिस चौकी हरचोवाल के इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि इस हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई है। उनके दोनों ही बच्चे गंभीर घायल हैं जिन्हें बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...