लुधियानाः सुभाष नगर स्थित ग्रीनलैंड स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूल का तीसरी कक्षा का छात्र अचानक गायब हो गया। बच्चे की पहचान आकाश के रूप में हुई है। जिसको लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे को वैन चालक सुबह स्कूल छोड़ कर गया था।
इस दौरान बच्चे का बैग भी स्कूल में पड़ा हुआ था, लेकिन बच्चा वहां पर मौजूद नहीं है। इस दौरान टीचर ने परिवार को कॉल किया, तब परिवार को पता चला की बच्चा गायब है। घटना की सूचना थाना टिब्बा की पुलिस पहुंच दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है।
