अमृतसरः गर्मी से बचने के लिए बच्चे इन दिनों नहरों में नहाते हुए अकसर देखें जाते हैं, लेकिन कई बार नहर में नहाना बच्चों की जान के लिए खतरा भी बन जाता है। एसा ही एक मामला अमृतसर के तारावाला पुल स्थित नहर से सामने आया है।
यहां कुछ बच्चे गर्मी से बचने के लिए नहर में नहा रहे थे, इसी दौरान अचानक एक बच्चा जिसका नाम समीर बताया जा रहा है,वह मकबूलपुरा अमृतसर का निवासी है, की अचानक नहर मं डूबने से मौत हो गई। नहर में डूब रहे बच्चे को वहां मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह छटपटाते हुए आगे बढ़ गया।