Punjab Govt AD
HomePunjabFaridkotपंजाबः नगर कीर्तन दौरान मची अफरा-तफरी, देखे वीडियो

पंजाबः नगर कीर्तन दौरान मची अफरा-तफरी, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः जिले में आज श्री गुरु रविदास महाराज जी के नगर कीर्तन के दौरान गतका (सिखों का धार्मिक शस्त्र अभ्यास) करते हुए सिख युवक आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही युवक इधर-उधर भागने लगा। घटना के बाद गतका देख रहे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया, जिससे युवक को ज्यादा चोट नहीं आई। हालांकि उसके कपड़े जरूर जल गए। 

दरअसल, श्री गुरु रविदास महाराज जी के नगर कीर्तन में संगरूर के सिख संगठन भी शामिल हुए थे। इस दौरान वह गतका कर रहे थे। गतका देखने के लिए आसपास 150 से ज्यादा लोग मौजूद थे। गतका करने के लिए सिख युवक बोतल में पेट्रोल भरकर सर्किल बना रहा था। जिसके बाद सर्किल में सिख युवक को गतका करना था।

पेट्रोल डालते हुए अचानक आग लग गई। शरीर पर पेट्रोल लगा होने की वजह से युवक भी इसकी चपेट में आ गया। जिसके बाद वह तड़पता हुआ इधर उधर भागने लगा। युवक को आग लगने ही लोग पीछे की तरफ हो गए। जिसके बाद आसपास मौजूद साथ निहंगों ने किसी तरह उक्त युवक के शरीर को लगी आग को बुझाया। घटना में युवक को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -