Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित 5 BJP नेताओं को केंद्र ने दी...

पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित 5 BJP नेताओं को केंद्र ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के 5 भाजपा नेताओं पर खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी नेताओं को वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जानकारी के मुताबिक ये पांचों नेता हाल ही में कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद अमरीक सिंह आलीवाल, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, पूर्व विधायक हरचंद कौर, पूर्व विधायक प्रेम मित्तल और कमलदीप सैनी की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इन सभी को वाई कैटेगरी के तहत सी.आर.पी.एफ. के जवानों का कवर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजैंसी इंटैलीजैंस ब्यूरो ने इन पांचों नेताओं पर खतरे को लेकर गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने सभी को सुरक्षा देने का फैसला लिया।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -