अमृतसरः गत दिवस कांग्रेसी उम्मीदवार गुरजीत औजला की रैली के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया था। औजला द्वारा आज विधानसभा हलका अजनाला में रैली करवाई जा रही थी। गुरजीत औजला को मौके पर एक गोली का खोल भी बरामद हुआ था। इस दौरान उन्होंने ने बताया था कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए।
इस घटना की cctv आई है। जिसमे देखा जा सकता है कि किस तरह हमलावर हथियारों से लैस होकर गाड़ी को तोड़कर युवक की पिटाई कर रहे है। हमलावरों द्वारा सरेआम गोलिया भी चलाई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।