फिरोजपुर : फाजिल्का हाईवे पर गांव लालचिया के पास सरकारी बस और कार की टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कार चंडीगढ़ से जलालाबाद की तरफ आ रही थी।
बस जलालाबाद से फिरोजपुर की तरफ आ रही थी। हादसे में जान गंवाने वाली महिला बेटे के साथ चंडीगढ़ में रहती थी। यह हादसा घने धुंध के कारण हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हादसे में कार बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।