जलालाबादः थाना सिटी पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक ऑरा कार को रोककर तालाशी ली गई। तालाशी के समय कार में दो लोग सवार थे और जांच के दौरान गाड़ी से चंडीगढ़ ब्रांड की अंग्रेजी शराब के दो पेटियां बरामद हुई। यह जानकारी थाना सिटी के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने मीडिया को दी। वहीं दूसरी ओर, ऑपरेशन CASO चलाया गया। जिसमें जलालाबाद आउटर एरिया गांव महालम समेत कई अन्य जगहों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में लाहन बरामद हुई। थाना वैरोका में एक महिला तस्कर के खिलाफ 200 लीटर लाहन का केस दर्ज किया गया।
हालांकि, महिला तस्कर फरार बताई जा रही है। इस संबंध में वैरोका पुलिस स्टेशन के प्रभारी गुरजंट सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वैरोका पुलिस स्टेशन में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और यह कार्रवाई ऑपरेशन कासो के तहत हुई है। डीएसपी सब डिवीजन जलालाबाद एयर शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन CASO के तहत स्थानीय जलालाबाद शहर के रेलवे फाटक, महालम और विभिन्न स्थानों पर 2000 लीटर शराब लाहन, 150 बोतल शराब अनकलेमड मिली, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया।