लुधियानाः ग्रीन लैंड स्कूल के पास गांव भोरा कट में देर रात सड़क किनारे एक 20 वर्षीय युवती का शव पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक युवती की पहचान सिम्पी निवासी सलेम टाबरी के तौर पर हुई है। पता चला है कि सिम्पी 1 दिन से लापता थी और परिवार के सदस्य उसकी तलाश में लगे थे। आस-पास के लोगों ने परिजनों को बताया कि एक युवती का शव सड़क किनारे पुलिस को मिला है। परिवार के सदस्य इस पर सिविल अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की।
घटना स्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरे चैक करने में पुलिस जुट गई है ताकि पता चल सके कि असल में युवती को किसी अज्ञात वाहन ने फेट मारी है या किसी व्यक्ति ने उस पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि परिवार से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। इसी कारण वह घर से चली गई थी। सिम्पी दिमागी रूप से भी ठीक नहीं थी। युवती के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना हैकि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
