Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाबः खरीदो-फरौख्त मामले में भाजपा का आया बड़ा बयान, आप को दी...

पंजाबः खरीदो-फरौख्त मामले में भाजपा का आया बड़ा बयान, आप को दी चुनौती, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना सहित विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज, और अमनदीप मुसाफिर ने भाजपा पर 25 करोड़ रुपए देने और थ्रेट देने के गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद लुधियाना के भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि ये तीनों विधायक अपना मूल्य बढ़ाने की कोशिश में है। यदि किसी विधायक को किसी तरह की ऑफर आई है तो वह इसकी जांच देश की किसी भी एजेंसी करवाए।

जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। धीमान ने कहा की कि करीब 2 साल पहले पहले  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे जो आज तक साबित नहीं हो सके। भाजपा की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। आम आदमी पार्टी की लीडरशिप बुरी तरह से फेल साबित हो रही है।

उनके लगातार सीनियर नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। धीमान से रवनीत सिंह बिट्टू के लुधियाना से चुनाव लड़ने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा का वर्कर कमल के फूल को वोट देता है न की किसी व्यक्ति विशेष के चेहरे को। इसलिए पार्टी जिसे भी टिकट देगी वह उनके साथ है। भाजपा देश की एकमात्र बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा आज अपने लोकहित्त कार्यों के कारण ही देश की लोकप्रिय पार्टी बनी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -