अमृतसर : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद अमृतसर में कांग्रेस की जीत हुई। जिसके बाद बीजेपी उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बीजेपी का समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यावाद किया और शहरवासियों का धन्यावाद किया, जिन्होंने भाजपा का साथ दिया। तरनजीत सिंह समुंदरी ने कहा कि लोग अक्सर कहते है, वोट लेने के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमृतसर की तरफ मुंह नही करता।
उन्होंने कहा कि अमृतसर के लोगों को बताना चाहता हूं कि हर वक्त अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू न्यू समुंदरी हाउस में रहूंगा।कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर उनको समुंदरी हाउस में आकर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन संसदीय चुनावों की तुलना में इस बार बीजेपी को ज्यादा सफलता मिली है।
तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि वह अमृतसर की बेहतरी के लिए अपना पूरा योगदान देंगे। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह असली किसानों के लिए काम करेंगे और नकली किसानों का विरोध करेंगे और वे असली किसानों को फल और सब्जियों का पूरा रेट दिलवाने के लिए पूरी संभव कोशिश करेंगे।
