.
Himachalपंजाबः अवैध खनन के मामले मंत्री हरजोत बैंस की बड़ी कार्रवाई, Executive...

पंजाबः अवैध खनन के मामले मंत्री हरजोत बैंस की बड़ी कार्रवाई, Executive engineer किया निलंबित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः अवैध खनन को लेकर सीएम भगवंत मान द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक अन्य बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यपालक इंजीनियर खनन रूपनगर पुनीत शर्मा को ड्यूटी के दौरान लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य के खनन भू-विज्ञान और जल संसाधन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पुनीत शर्मा के खिलाफ उनके अधिकार क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार शिकायतें और रिपोर्टें आ रही थीं।

इसे देखते हुए कार्रवाई अमल में लाई गई। बरसात के मौसम में खनन पर रोक के बावजूद रूपनगर जिले के खेड़ा कलमोट और अन्य क्षेत्रों में रात में खनन की शिकायतें आती रहीं। पुनीत शर्मा, कार्यपालक इंजीनियर, जल निकासी एवं खनन प्रमंडल, रूपनगर ने अपनी ड्यूटी के दौरान जिले में पड़ने वाले छोटे आकार के कांटें, जोकि सभी वाहनों के लिए उपयुक्त नहीं थे, उन्होंने उनको समय पर नोटिस नहीं भेजे गए। 

उन्होंने कहा कि अधिकारी ने रूपनगर जिले में प्रतिदिन होने वाले वैध खनन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं की जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ और आम लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

बैंस ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में किसी को भी अवैध खनन नहीं करने देगी और खनन से संबंधित गलत कार्य करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 25 सितंबर 2026

आज का दिन शुक्र के स्व-राशि में बल पाने...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

आज का राशिफल, 25 सितंबर 2026

आज का दिन शुक्र के स्व-राशि में बल पाने से रिश्तों, सौंदर्य और आर्थिक संतुलन के लिए खास शुभ...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...