Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः भाजपा नेता की दुकान में घुसकर हमलावारों ने किया हमला, देखें...

पंजाबः भाजपा नेता की दुकान में घुसकर हमलावारों ने किया हमला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सुफियां चौक स्थित करियाना कारोबारी की दुकान में घुसकर अज्ञात हमलवारों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। 7 से 8 हमलावारों ने दुकान के अंदर और बाहर लगे शीशे व अन्य सामान तोड़ दिया। दुकान के मालिक अनिल और उनके बेटे सन्नी मनचंदा ने काउंटर के नीचे छिप कर जान बचाई। करियाना कारोबारी का बेटा भाजपा युवा मोर्चा का भी सदस्य है। उनकी ये हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरोपी दुकान में तोड़फो़ड़ करने के बाद तुरंत मौके से फरार हो गए। अनिल ने बताया कि हमलावर शोर-शराबा मचाते हुए बाइक व एक्टिवा पर सवार होकर हमला करने आए।

हमलावरों ने दुकान के बाहर पड़ा सामान तोड़ दिया। शीशा टूटने से दुकानदार के सिर में कांच के टुकड़े लग गए। दुकानदार अनिल ने बताया कि बदमाशों ने चेहरों पर रुमाल आदि बांध कर चेहरा छिपाया हुआ था। बदमाशों के भागने के बाद अनिल ने थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने अनिल के बयानों पर शिकायत दर्ज कर ली है। दुकानदार अनिल और उनके बेटे सन्नी ने कहा कि इलाके में अकसर बदमाश घूमते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि हालात यह बन गए हैं कि उन्हें दुकान बंद करके घर पर बैठना पड़ेगा। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को न पकड़ा तो वह दुकान बंद करके चाबियां ही पुलिस को पकड़ा देंगे। अनिल मुताबिक आस-पास के दुकानदार भी डरे हुए हैं। इलाके के पार्षद से आग्रह है कि बढ़ रहे अपराध को कंट्रोल करने के लिए तुरंत पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर पेट्रोलिंग बढ़ाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -