लुधियाना : शिमलापुरी थाने के अंतर्गत मौजी कॉलोनी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां 30 से 40 हथियारबंद बदमाशों ने 2 घरों पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस ने कोई सुध नही ली। पुलिस केवल मौका देखने पहुंची। पुलिस ने वीआईपी ड्यूटी पर होने का हवाला दिया। घायलों द्वारा न्याय की मांग की जा रही है।
पीड़ितों ने बताया कि इन बदमाशों द्वारा एक महिला की पिटाई की जा रही थी, जब वे वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने पूछा कि क्या हुआ है। जिसके बाद उन बदमाशों ने उनकी भी पिटाई कर दी और उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए। जिससे घर और कारों को भारी नुकसान पहुंचा है और एक बच्चा भी घायल हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी आईपी के ड्यूटी पर होने का हवाला दिया और किसी समाधान पर नहीं पहुंची।
