पंजाबः आए दिन नशे के कारण हो रही मौतों की संख्या बढती जा रही है। नशे के कारण हर रोज कई नौजवानों के मरने की खबर सामने आती है। एसा ही एक मामला लालेआना गांव से सामने आया है जहां पर एक नौजवान की नशे की औवरडोज को कारण मौत हो गई। व्यक्ति के शव के पास से सीरिंज मिली है।
वहां मौके पर खड़े लोगों ने नशे से हो रही मौतों के लिए सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। लालेआना गांव के युवक की नशे की ओवरडोज से कोटकपुरा की एक धर्मशाला में मौत हो गई। बिन्दर कौर प्रधान ने सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस धर्मशाला में लोग चिट्टे ने नशे से मर रहे हैं। मेरा बेटा नौ महीने पहले मरा था। सरकार चिट्टे को जल्द से दल्द बंद करे |
नवजोत ने जानकारी देते हुए कहा कि इसका नाम राजवंत सिंह है यह चोरीआं करने का आदि था और ड्रग्स लेता था। इसकी पत्नी उसे पहले ही छोड़ चुकी थी घर में बड़ी माँ और इसके 2 बच्चे हैं | एसएचओ कोटकपुरा ने कहा कि एक सूचना मिली है कि एक युवक की मौत हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।
