Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाब : भाना सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों ने किया थाने...

पंजाब : भाना सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों ने किया थाने का घेराव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना :  पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सोशल मीडिया ब्लॉगर भाना सिद्धू के पक्ष में बड़ी संख्या में लोग थाना डिवीजन नंबर 7 के बाहर पहुंचे और उनकी रिहाई की मांग की। इस मौके पर लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रैवल एजेंटों से ठगे गए लाखों रुपये वापस करने वाले भाना सिद्धू को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि भाना सिद्धू को एक ट्रैवल एजेंट से 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उधर, भाना सिद्धू के समर्थकों ने भी थाना के बाहर डेरे लगा लिए हैं। उनके समर्थक लगातार थाने के बाहर भाना की गिरफ्तारी पर रोष जाहिर कर रहे हैं।

इस मौके पर लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और राजनेता कथित तौर पर ट्रैवल एजेंटों से भारी रिश्वत लेते हैं, जिसके कारण ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है और जो व्यक्ति राज्य के गरीब लोगों के उत्पीड़न और उनके पैसे के खिलाफ आवाज उठाता है। उसे ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से वे लोग भी पहुंचे जिनके लाखों रुपये भाना सिद्धू ने लौटा दिए थे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -