Punjab Govt AD
HomePunjabPunjab : पेट्रोल-डीजल के बाद बसों के किराए में हुई बढ़ौतरी

Punjab : पेट्रोल-डीजल के बाद बसों के किराए में हुई बढ़ौतरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली – पंजाब सरकार ने बस का सफर महंगा कर दिया है। इससे पहले दो दिन पूर्व पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की थी। शनिवार को पंजाब में बसों के किराए में 23 पैसे से 46 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी की गई है। जिससे अब यात्रा करने वाले लोगों को पहले से ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

इस संबंध में जानकारी राज्य सरकार की तरफ से दी गई है। सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकतम इजाफा 46 पैसे प्रति किलोमीटर का है। ऐसे में अगर आप 100 किलोमीटर का सफर करते हैं तो आपको पहले के मुकाबले 46 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे। किराए में बढ़ोतरी का नियम रविवार से लागू हो जाएग।

आदेश के मुताबिक राज्य सरकार की तरफ से साधारण एसी बस के किराए में 28 पैसे की वृद्धि की गई है। साधारण बस का किराया अब 145 पैसे प्रति किलोमीटर होगा, पहले यह किराया 122 पैसे प्रति किलोमीटर था। इस हिसाब से अब साधारण एसी बस का किराया 174 पैसे प्रति किलोमीटर होगा। पहले यह 146 पैसे प्रति किलोमीटर था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -