Punjab Govt AD
HomeMohaliपंजाब : लुटेरों ने कार सवार महिला को बनाया निशाना, वीडियो वायरल

पंजाब : लुटेरों ने कार सवार महिला को बनाया निशाना, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला से लूट का मामला सामने आया है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला कार में बैठने की कोशिश करती है तभी सामने से एक्टिवा सवार 2 लुटेरे आते हैं और चेन खींचकर फरार हो जाते है। इस दौरान महिला जमीन पर गिर जाती है और बेहोश हो जाती है।

जिसके बाद कार में सवार एक अन्य महिला बाहर निकलती है और अपनी मां उठाती हुई नजर आ रही है। लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग जाते हैं, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना की रिपोर्ट फिरोजपुर के संत लाल रोड की बताई जा रही है।

इस बारे में जब हमने पुलिस से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस लूट के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर कोई शिकायत मिलती है और शिकायतकर्ता सामने आता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -