Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाब : कुर्सी न मिलने पर आप विधायक की पत्नी ने डीसी...

पंजाब : कुर्सी न मिलने पर आप विधायक की पत्नी ने डीसी से किया दुर्व्यवहार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोट: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी डा. राज बहादुर के साथ दु‌र्व्यवहार के मामले के बाद अब फरीदकोट में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इस बार आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदित सेखों की पत्नी बेअंत कौर पर फरीदकोट की डीसी रूही डुग के साथ एक कार्यक्रम में दु‌र्व्यवहार का आरोप लगा है। सूत्रों के अनुसार इससे दुखी डीसी कार्यक्रम से चली गई। यह मामला आइएएस अधिकारी एसोसिएशन तक पहुंच गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष वेणु प्रसाद ने भी डीसी से दु‌र्व्यवहार की पुष्टि की है। घटना वीरवार रात की है। सूत्रों के अनुसार फरीदकोट में चल रहे बाबा फरीद आगमन पर्व पर रात को संगीत कार्यक्रम में सूफी गायक सतिंदर सरताज मुख्य कलाकार थे।

इस कार्यक्रम में विधायक सेखों की पत्नी बेअंत कौर भी अपने साथ 20 अन्य लोगों को लेकर पहुंची थीं। बेअंत कौर के लिए तो वीवीआइपी श्रेणी में सीट रखी गई थी, लेकिन अन्य लोगों को कुर्सी नहीं मिली। इससे नाराज होकर वह कार्यक्रम छोड़ कर चली गई। बाद में जिला प्रशासन उन्हें मनाकर वापस ले आया। इसके बाद मेहमानों व आला अफसरों के लिए रखे गए रात्रि भोज के दौरान माहौल उस समय असहज हो गया, जब बेअंत कौर ने डीसी को सबके सामने फटकार दिया। वहां मौजूद अधिकारियों के अनुसार ऐसे व्यवहार से आहत डीसी रोते हुए कार्यक्रम से चली गई। इस बारे में विधायक गुरदित सेखों व उनकी पत्नी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह इसके लिए उपलब्ध नहीं हो सके। डीसी ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मंत्री जोड़ा माजरा व कई अधिकारियों के सामने हुई घटना जिस समय विधायक की पत्नी ने डीसी को फटकार लगाई, उस समय स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा, विधायक गुरदित सेखों, डिवीजनल कमिश्नर व कई आप वर्कर वहां मौजूद थे।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -