लुधियानाः साहनेवाल थाने के अंतगर्त आते कंगनवाल इलाके से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां कंगनवाल इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ युवकों ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। घटना की शिकायत नाबालिग की मां ने पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दो लड़के जो सगे भाई है, ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही चौकी कंगनवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए दो भाइयों शिव और महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
