Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवार के 6 लोगों...

पंजाबः अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवार के 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले से यूपी जा रहे परिवार के 6 सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल, आज सुबह नेशनल हाईवे-730 पर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इकौना थाना क्षेत्र के सोन नदी के पास सुबह करीब 4 से 5 बजे के पास हुआ है। मृतकों की पहचान शैलेंद्र कुमार हीरा (30), मुकेश कुमार (28), अमित गुप्ता वीरू (8), पुत्तीलाल उर्फ अर्जुन (25), रामा देवी (42) और हरीश कुमार (42) है। वहीं, घायलों में सुरेश कुमार (42), ननके (35), नीतू (28), बबलू (34), सुंदरा (30), रोहित (8), लाडो (05), नीलम (25) और सुशील के रूप में हुई हैं।

मौके पर एसपी प्राची सिंह ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार सवार लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लुधियाना से करमोहना आ रहे थे। तभी सोन नदी के पास कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से लोगों को कार से निकाला और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को नींद आने के चलते हादसा हुआ है। हालांकि हादसे की मेन वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। घायलों की स्थिति गंभीर है। उनसे बातचीत होना संभव नहीं है।

पेड़ से टकराने के बाद इनोवा कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव डैशबोर्ड में फंस गए थे। ड्राइवर की लाश तो स्टेयरिंग में ही दब गई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग मूल रूप से करमोहना गांव के रहने वाले हैं। लुधियाना में काम करते थे। यहां पैतृक गांव में सिर्फ उनके माता-पिता रहते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शैलेंद्र के पिता की मृत्यु हो गई। इसमें शामिल होने के लिए परिवार के सभी सदस्य गांव आ रहे थे। इसमें 4 भाई, उनकी पत्नियां, चार बच्चे, और एक बहन और बहनोई शामिल थे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -