Punjab Govt
HomeHimachalBaddiPunjab: दंपति को बंधक बनाकर करोड़ों की वारदात को अंजाम देकर 4...

Punjab: दंपति को बंधक बनाकर करोड़ों की वारदात को अंजाम देकर 4 व्यक्ति फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब में क्राइम की वारदातों के मामले में दिन प्रतिदिन बढ़ रह है। वहीं ताजा मामला बुजुर्ग दपंति से लूट का सामने आया है। बताया जा रहा हैकि 4 व्यक्तियों ने बुजुर्ग दपंति को बंधक बनाकर उससे 3 करोड़ की वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित जिया लाल ने बताया कि सुबह 4.30 बजे उसकी पत्नी ने गेट खोला। इस दौरान गेट के बाद 4 व्यक्ति पहले से छिपकर बैठे हुए थे और दीवार फांदकर वह घर में घुस गए। आरोपियों ने पत्नी का मुंह बांध दिया और उसे अंदर खींच कर ले आए। जिसके बाद आरोपियों ने उसका मुंह, हाथ-पांव भी बांध दिए।

इस दौरान आरोपियों ने घर से कैश, सोने के गहने और लाइसेंस रिवाल्वर लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने धमकी दी की अगर कुछ बोले तो जान से मार दिए जाओंगे। पीड़ित ने बताया कि चारों आरोपियों ने मुंह ढके हुए थे। इस दौरान एक के हाथ में पिस्तौल भी था। पीड़ित ने बताया कि 1 करोड़ रुपए की नगदी थी, जबकि 2 से 3 करोड़ रुपए के गहने थे। पीड़ित ने कहाकि पहले आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया। इस दौरान भागते समय आरोपी एक हथियार वहीं छोड़ गए, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पीड़ित ने कहा कि आरोपियों ने अलमारियों में तोड़फोड़ की और सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहाकि सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं पीड़ित महिला बिमला बहल ने कहा कि लुटेरों ने एक घंटे तक वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने कहा कि जब उन्हें चाबियां नहीं मिली तो उन्होंने अलमारियों के ताले तोड़ दिए। महिला ने कहा कि वह रोजाना इस समय उठ जाती है और अपनी सहेलियों के साथ सैर के लिए जाती है। महिला ने कहाकि उसने सैर के लिए दरवाजा खोला था और क्योंकि सहेलियां सैर के लिए इंतजार कर रही थी। वहीं पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित दंपति के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान मौके से एक हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -