Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः 13 वर्षीय बच्ची से रेप मामले में महिला सहित 4 गिरफ्तार

पंजाबः 13 वर्षीय बच्ची से रेप मामले में महिला सहित 4 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के मामले में महिला सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह गुरी निवासी उत्तम नगर खन्ना, उसका दोस्त अमनदीप सिंह दीप निवासी सलाणा, भाभी सिमरन और सिमरन का पति जैली को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पीड़िता को काम पर लगवाने का झांसा देकर आरोपी अपनी भाभी के घर ले गया था। वहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। एसएसपी अमनीत कौंडल ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए सिटी थाना 2 पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। FIR दर्ज करने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बुधवार को खन्ना के सिविल अस्पताल में आरोपियों का मेडिकल भी कराया गया। जांच अधिकारी ASI मदन सिंह ने बताया कि आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। 24 अगस्त को 13 वर्षीय लड़की घर से लापता हो गई थी। परिवार वाले लड़की को ढूंढ रहे थे। अगले दिन 25 अगस्त की शाम आरोपी महिला सिमरन पीड़िता को घर छोड़कर गई थी। पीड़िता ने बताया था कि 24 अगस्त की रात को 8 बजे सेलिब्रेशन मॉल के बाहर से आरोपी गुरी उसे काम पर लगवाने की बात कहकर अपनी भाभी सिमरन के घर ले गया था।

वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इन आरोपियों में अमनदीप सिंह दीप ने पीड़िता को गुरप्रीत सिंह गुरी का मोबाइल नंबर दिया था। सिमरन और जैली ने दुष्कर्म के लिए अपना घर दिया था। वहीं, गुरप्रीत सिंह गुरी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। चारों के खिलाफ बनते अपराध के तहत धाराएं लगाई गई हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -