आरोपियों से 1 किलो 710 ग्राम सोने के आभूषण और पिस्तौल बरामद
अमृतसरः कोरियर कर्मी से गोल्ड लूट मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को काबू कर लिया है। वहीं आरोपियों से पुलिस ने 1 किलो 710 ग्राम सोने के आभूषण, पिस्तौल, पार्सल और एक बाइक बरामद किया है। जानकारी मुताबिक गत दिन पहले दरबार साहिब के पास पराग चौक के पास लुटेरे कोरियर कर्मी के पास से गोल्ड लूटकर फरार हो गए थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपियों को काबू कर लिया है।
पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 13 सितंबर की शाम को मुकेश सैनी नामक व्यक्ति से लूट की वारदात सामने आई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते 4 आरोपियों को हिरास्त में लिया है। आरोपियों की पहचान करनजीत सिंह, जसकरण सिंह, शिवमदीप और बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। जसकरण सिंह और करनजीत सिंह पहले सुनियारे का काम करते थे। जिन्होंने मुकेश सैनी की पहले रैकी की और बाद में उसे लूट का शिकार बनाया गया।
