Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाबः 2 लोगों ने विकलांग महिला को बनाया हवस का शिकार, देखें...

पंजाबः 2 लोगों ने विकलांग महिला को बनाया हवस का शिकार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके में दो लोगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, दोनों ने मानसिक रूप से बीमार और विकलांग महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब देर रात ग्रामीणों ने पीड़ित महिला की चीख-पुकार सुनी और दुकान का शटर खोलकर उसे आपत्तिजनक हालत में आरोपियों से बचाया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी शराब के नशे में थे, जिनके द्वारा दिव्यांग और मानसिक रूप से बीमार महिला को जबरन अपने घर के अंदर ले गए और उसके साथ जबरन संबंध बनाए। जब लोगों ने पीड़ित महिला की चीख सुनी तो वे एकत्र हुए और घर के बाहर लगा शटर उठाया। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे।

इस दौरान एक आरोपी मौके से काबू कर लिया गया, जबकि दूसरे को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच लोगों ने पुलिस पर कई बार सूचना देने के बावजूद समय पर नहीं पहुंचने का भी आरोप लगाया। वहीं पीड़िता महिला पूरी रात ठंड में घर के बाहर पड़ी रही। जिसे सुबह एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है और मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं हो सकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -